ब्राह्मण समाज के विरुद्ध दिए गए बयान के खिलाफ आई ए एस संतोष वर्मा पर कार्यवाही के लिए अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम तहसील कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन।।
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
आष्टा:बीते दिवस अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज पर दिए आपत्तिजनक बयान को लेकर संपूर्ण प्रदेश में ब्राह्मण समाज का आक्रोश देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में सर्व ब्राह्मण समाज आष्टा द्वारा स्थानीय तहसील कार्यालय पहुंचकर आई ए एस संतोष वर्मा के खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार राम पगारे को ज्ञापन सौंपा,ज्ञापन का वाचन करते हुए हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया कि सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश आपके संज्ञान में यह गंभीर विषय लाना चाहते हैं कि ,संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज, उसकी सामाजिक मर्यादा, संस्कृति एवं परंपराओं को लक्षित करते हुए अत्यंत आपत्तिजनक, अमर्यादित एवं समाज को भड़काने वाली टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं ,तथा समाज में व्यापक रोष व्याप्त है।
ब्राह्मण समाज सदैव शांति, सद्भाव, संस्कार व राष्ट्रहित में योगदान के लिए जाना जाता है। किसी भी समुदाय के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती है बल्कि समाज को आपस में संघर्ष की ओर धकेलती है।
अतः सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज सरकार से मांग करता है कि :
1. आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध तत्काल एफ़आईआर दर्ज की जाए।
2. जांच के लिए एक विशेष समिति गठित की जाए और दोषी पर कठोरतम कार्रवाई की जाए जिससे भविष्य में कोई भी व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की ऐसी पुनरावृत्ति न करे।
3. ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से लिखित व मौखिक क्षमा-याचना करवाई जाए।
यदि 7 दिवस के भीतर उचित एवं कठोर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो, सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज व्यापक विरोध करने के लिए बाध्य होगा,इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के समाजजन उपस्थित रहे।
*मिला नोटिस*
प्रदेशभर में जिस तरह से ब्राह्मण समाज ने आक्रोशित होकर संतोष वर्मा के खिलाफ मोर्चा खोला , उसको देखते हुए मध्य प्रदेश शासन ने आईएस वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा हे ,







