RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा – *डॉ हीरा दलोद्रिया का जन्म दिन उत्साह पूर्वक मनाया, डॉ अतुल उपाध्याय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष  मनोनीत हुए*

आष्टा – डॉ हीरा दलोद्रिया का जन्म दिन उत्साह पूर्वक मनाया,
डॉ अतुल उपाध्याय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष  मनोनीत हुए

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा ‌। नगर के प्रसिद्ध ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हीरा दलोद्रिया के जन्म दिन पर नगर के प्रबुद्ध वर्ग, शिवालय हॉस्पिटल, अल्फा लेब एवं चिकित्सक संघ ने न केवल उनका पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत और सम्मान किया ,अपितु आतिशबाजी चलाकर शाल ओढ़ाकर प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया। वहीं दूसरी ओर आष्टा चिकित्सा संघ की एक बैठक गीतांजलि गार्डन में संपन्न हुई। उक्त बैठक में डॉक्टर हीरा दलोद्रिया को जन्मदिवस की बधाई देते हुए डॉक्टर प्रवीर गुप्ता सिविल सर्जन सीहोर को सेवानिवृत होने पर स्वागत कर सम्मानित किया गया। वहीं डॉक्टर अतुल उपाध्याय चिकित्सक संघ के सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुने गए।
डॉ हीरा दलोद्रिया एक ऐसे चिकित्सक है, जिन्होंने नगर सहित क्षेत्र व अनेक स्थानों के हजारों लोगों की जिंदगी बचाई है। आपके जन्म दिन को यादगार बनाने के लिए अल्फा लेब के राहत अली सहित टीम ने आत्मीय स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। शिवालय हॉस्पिटल पर डॉक्टर कुणाल राय, डॉक्टर लावण्या वी,प्रबंधक नवीन जैन, आदि ने स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।वहीं डॉक्टर अतुल उपाध्याय ने भी अपने सेवाकाल में हजारों गरीबों की आंखों का आपरेशन करवाकर नेत्र ज्योति बढ़ाई। डॉ उपाध्याय सेवानिवृत्त होने के पश्चात आज भी अपनी सेवाएं देकर गरीबों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के लिए सहयोग कर रहे हैं।बैठक के दौरान चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर कैलाश शर्मा का कार्यकाल पूर्ण होने पर डॉक्टर शर्मा ने अध्यक्ष पद हेतु डॉक्टर अतुल उपाध्याय के नाम को प्रस्तावित किया जिसका समर्थन वरिष्ठ डॉक्टर हीरा दलोद्रिया ,डॉ प्रवीर गुप्ता, डॉक्टर आरसी गुप्ता, डॉक्टर जेसी सोलंकी द्वारा किया गया डॉक्टर अतुल उपाध्याय आस्था चिकित्सक संघ के अध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए उपस्थित समस्त चिकित्सकों के द्वारा समर्थन में जोरदार करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर डी एस सोलंकी, डॉक्टर शुभम दलोद्रिया ,डॉक्टर शाहीन अंजुम, डॉक्टर मीनल सिंगी डॉक्टर, प्रशांत जामलिया, डॉक्टर मोहम्मद रिजवान,डॉक्टर लोकेंद्र पाल,डॉक्टर अकरम, डॉक्टर अनिल जामलिया ,डॉ बी एस यादव, डॉक्टर केके शर्मा, डॉक्टर सचिन महेश्वरी,डॉक्टर सूरज यादव, डॉक्टर विकास जैन ,डॉक्टर संजय हजेला, डॉक्टर परसराम सरिया, डॉ राजेंद्र मालवीय आदि उपस्थित थे।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!