RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा नगर की बहुरानी नूपुर सोनी पांचम ने राइफल शूटिंग में किया नाम रोशन — पांचम परिवार को बधाइयों का तांता

आष्टा नगर की बहुरानी नूपुर सोनी पांचम ने राइफल शूटिंग में किया नाम रोशन — पांचम परिवार को बधाइयों का तांता

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा — नगर का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। आष्टा के प्रतिष्ठित पांचम परिवार की बहुरानी नूपुर सोनी पांचम, जिन्होंने हाल ही में 34वीं ऑल इंडिया जी.वी. मालवंकर एन.आर. राइफल इवेंट 2025 में भोपाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।

नूपुर सोनी पांचम, स्वर्गीय रामेश्वर जी सोनी पांचम की पौत्रवधू एवं आशीष सोनी पांचम की बहुरानी हैं, साथ ही आर्चिल सोनी पांचम की धर्मपत्नी हैं। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल परिवार बल्कि पूरे नगर में हर्ष का माहौल है।

पांचम परिवार को नगर के गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों तथा सामाजिक संस्थाओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि नूपुर सोनी आगामी नेशनल प्रतियोगिता में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
श्री मति नूपुर सोनी की इस उपलब्धि परवूमेंस वेल्फेयर एसोसिएशन ग्रुप की अध्यक्ष श्री मति सविता सोनी एवं सभी सदस्यो द्वारा और स्वर्णकार समाज के समाजगण, अनमोल रतन ग्रुप, पॉवर ग्रुप, जादूगर ग्रुप एवं सभी स्नेही स्वजनो ने उनके स्वनिवास पर पहुँच कर बधाई दी एवं उज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया ।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

error: Content is protected !!