RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आखिरी टेस्ट से अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी, टीम पर गहराया संकट

 

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट से अचानक बाहर हो गया ये खिलाड़ी, टीम पर गहराया संकट

ओवल में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन खबर आई कि क्रिस वोक्स पूरी मैच से बाहर हो गए हैं। मुकाबले के पहले ही दिन वोक्स के कंधे में गहरी चोट लगी थी।

chirs woakes

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से शुरू हो गया है। पहले दिन का खेल हो गया है। इस बीच जब पहले दिन का खेल खत्म होने वाला था, तभी इंग्लैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा। अब पता चला है कि घायल क्रिस वोक्स पूरी सीरीज यानी आखिरी मैच से बाहर हो गए हैं। अब वे इसमें वापसी नहीं कर पाएंगे।

​क्रिस वोक्स के कंधे में लगी है गहरी चोट

द ओवल में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड आखिरी टेस्ट के पहले दिन करुण नायर का स्ट्रोक रोकने के लिए क्रिस वोक्स ने बाउंड्री की ओर से लंबी रेस लगाई। बाउंड्री से पहले उन्होंने बॉल तो रोक ली और चौका नहीं जाने दिया, लेकिन इसी दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। वे बॉल रोककर घिसटते हुए बाउंड्री के बाहर चले गए, इससे उन्हें काफी चोट लगी। इंग्लैंड ​क्रिकेट टीम के डॉक्टर्स की टीम आनन फानन में वहां पहुंची और वोक्स की चोट की गंभीरता को चेक करने की कोशिश की। पता चला है कि चो​ट गहरी है। इसके बाद उन्हें वापस डगआउट ले जाया गया।

पूरे मैच से बाहर हो चुके हैं क्रिस वोक्स

आज यानी शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल होना है, इससे पहले ही ईसीबी की ओर से कहा गया है कि अब क्रिस वोक्स पूरे मैच से बाहर हो गए हैं, यानी वे अब वापसी नहीं कर पाएंगे। अब इंग्लैंड की टीम के लिए संकट खड़ा हो गया है। आईसीसी के नियमों के अनुसार जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाता है तो उसकी जगह ​फील्डिंग करने तो दूसरा प्लेयर आ सकता है, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दूसरा प्लेयर नहीं आ सकता। यानी अब इंग्लैंड की टीम न केवल एक कम गेंदबाज के साथ मैदान में उतरेगी, बल्कि जब टीम की बल्लेबाजी आएगी तो 9 विकेट गिरने पर ही टीम को आलआउट मान लिया जाएगा।

इसी मैच से होगा सीरीज का फैसला

इस बीच अच्छी बात ये भी है कि ये सीरीज का आखिरी मैच है, अगर बीच सीरीज के दौरान कहीं वोक्स चोटिल होते तो टीम की टेंशन और बढ़ जाती। क्रिस वोक्स के पास ठीक होने का पर्याप्त वक्त है। इस बीच सीरीज में अभी इंग्लैंड की टीम आगे चल रही है। अगर ये मैच भी इंग्लैंड ने जीता तो सीरीज उनके नाम हो जाएगी, वहीं अगर मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किया तो सीरीज बराबरी पर समाप्त होगी।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!