RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

सीहोर *लोकसभा निर्वाचन- 2024, 04-06-2024 को चुनाव मतगणना संपन्न होना है, जिला सीहोर की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की जाएगी |* *इस हेतु यातायात पुलिस सीहोर द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए निम्न व्यवस्था की गई है:-*

*लोकसभा निर्वाचन- 2024, 04-06-2024 को चुनाव मतगणना संपन्न होना है जिला सीहोर की मतगणना शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में की जाएगी |*
*इस हेतु यातायात पुलिस सीहोर द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम एवं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए निम्न व्यवस्था की गई है:-*

*भारी वाहन डायवर्सन*
1.पोस्ट ऑफिस चौराहे से लेकर हाउसिंग बोर्ड -फंदा बाईपास तक भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा |
(a)भारी वाहन पोस्ट ऑफिस चौराहा से सैकड़ा खेड़ी हाईवे होते हुए भोपाल जाएंगे ।
(b)भोपाल से सीहोर आने वाले भारी वाहन फंदा से हाईवे होते हुए सैकड़ा खेड़ी जोड़ से एवं बिलकिसगंज जोड़ से होकर आ सकेंगे |

2.इसी प्रकार श्यामपुर ,दोराहा से आने वाले भारी वाहन वाहनों का डायवर्सन सायलो एवं रेस्ट हाउस चौराहा (मंडी) से होकर शुगर फैक्ट्री चौराहा से होकर बाहर निकासी हेतु रहेगा |

*पूर्णतः प्रतिबंधित मार्ग*

1.भोपाल नाका तरफ जाने वाले भारी वाहन वर्जित रहेंगे |

2.भोपाल नाका से भारत पेट्रोल पंप चाणक्यपुरी कॉलोनी तक मार्ग वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा|

*छोटे वाहन डायवर्सन मार्ग*

1.भोपाल नाका से चाणक्यपुरी कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी जाने वाले वाहन डायवर्सन मार्ग (राजा भोज मैरिज गार्डन के साइड वाले रास्ते से होकर भारत पेट्रोल पंप के पास चाणक्यपुरी कॉलोनी) का उपयोग करेंगे|

2.इसी प्रकार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी साइड से आने वाले वाहन भारत पेट्रोल पंप के साइड वाले रास्ते से होकर राजा भोज मैरिज गार्डन होकर भोपाल नाके पर निकलेंगे |

*समस्त वाहन पार्किंग व्यवस्था*

1.मतगणना में लगे सभी शासकीय अधिकारी ,कर्मचारी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को शासकीय कन्या छात्रावास में व्यवस्थित पार्किंग करेंगे |
2.समस्त पार्टीयों के प्रत्याशी/ अभिकर्ता/ मीडियाकर्मी की वाहन पार्किंग खेलकूद आवासीय विद्यालय परिसर में रहेगी |
3.आम जन हेतु अन्य वाहन पार्किंग पीजी कॉलेज परिसर में रहेगी |

*मतगणना परिसर में पहुंच मार्ग*

1. *मतगणना में लगे सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी भोपाल नाके से पीजी कॉलेज के बगल वाले रास्ते से होकर शासकीय कन्या छात्रावास में वाहन पार्किंग कर पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट क्रमांक 2 से अंदर प्रवेश करेंगे|*

2. *समस्त पार्टीयों के प्रत्याशी/ अभिकर्ता/ मीडियाकर्मी भोपाल नाके पर आवासीय खेलकूद परिसर में वाहन पार्किंग कर पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट क्रमांक 1 से अंदर प्रवेश करेंगे |*

*बसों के संचालन हेतु डायवर्सन*

1.*बसों के संचालन हेतु श्यामपुर दोराहा आने-जाने वाली बसों के लिए डायवर्सन मार्ग बस स्टैंड -पोस्ट ऑफिस चौराहा- नदी चौराहा- इंदौर नाका- शुगर फैक्ट्री चौराहा -रेस्ट हाउस चौराहा (मंडी) से रहेगा |*

2.*इसी प्रकार भोपाल से आने-जाने वाली बसों के लिए डायवर्सन मार्ग फंदा टोल नाका – सैकड़ा खेड़ी हाईवे से बस स्टैंड रहेगा |*

*इस प्रकार शहर के मार्गो को डाइवर्ट किया गया है सभी आमजन से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस का सहयोग करें|*

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!