RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा सिविल अस्पताल आष्टा में सदगुरु सेवा समिति आनंदपुर ने रखा निशुल्क नेत्र शिविर। 237 मरीजों की हुई आंखों की जांच, 40 को निकला मोतियाबिंद,। होगा निशुल्क आपरेशन।

आष्टा सिविल अस्पताल आष्टा में सदगुरु सेवा समिति आनंदपुर ने रखा निशुल्क नेत्र शिविर।
237 मरीजों की हुई आंखों की जांच, 40 को निकला मोतियाबिंद,। होगा निशुल्क आपरेशन।

दिनेश शर्मा आष्टा

आष्टा – सिविल अस्पताल आष्टा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर का रखा गया …जिसमें आज 237 मरीज की आंखों की जांच की गई जिसमें 40 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पहुंचाया गया साथ ही 48 मरीजों को चश्मे का वितरण किया गया… साथ ही 46 मरीजो को दवाईया दी गई… निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जी.डी. सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, मरीजों की आंखों की जांच नेत्र चिकित्सा सहायक सुरेश सेन, रविन्द्र गोस्वामी एवं अनोखी लाल बामनिया के द्वारा की गई।
उक्त नेत्र शिविर में राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण राज्य के जिला सचिव वरिष्ठ डॉक्टर अतुल उपाध्याय भी उपस्थित रहे…

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!