RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा * खाद्य विभाग ने भरे सेंपल, 2 घरेलू गैस सिलेंडर भी हुए जप्त*

आष्टा * खाद्य विभाग ने भरे सेंपल, 2 घरेलू गैस सिलेंडर भी हुए जप्त*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा – समय समय पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार खाद्य विभाग मानवीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों और वस्तुओ के सैंपल भर कर नीतिगत कार्यवाही करती है, वही खाद्य पदार्थों की नियमानुसार जांच पड़ताल भी करती है, ।
इसी के चलते आज फिर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आष्टा के दिशा निर्देशन में खाद्य एवम सुरक्षा अधिकारी श्री मति रेशमा डामोर ने अपने अमले के साथ शहर तृप्ति नमकीन कारखाने तहसील के सामने से सेव , बेसन, नमकीन, मक्का पोहा , खड़ी मसूर , चना दाल,मेंदा आदि सभी उपयोगी सामग्रियों के सैंपल लिए , तो एक किराना दुकान सेमनरी रोड़ से मेंदा, रवा, काबुली चना, पोहा, दलिया, आदि के सैंपल भरे, इसके बाद ही मेघा मार्ट मॉल के पास श्रीजी डेयरी सेमनरी रोड़ से घी का सेंपल अपने पास जमा किया , वही 2 गैस घरेलू सिलेंडर जप्त भी किए, जोकि व्यवसायिक उपयोग में आ रहे थे।


इस तरह कुल 13 सेंपल भरे गए जिन्हें विधिवत कार्यवाही कर जांच हेतु भेजे जा रहे हैं,

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!