RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा  *महाविद्यालय में भोज अध्ययन केन्द्र क्रमांक 119 में प्रवेश सप्ताह सम्पन्न हुआ*

आष्टा  *महाविद्यालय में भोज अध्ययन केन्द्र क्रमांक 119 में प्रवेश सप्ताह सम्पन्न हुआ*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातक महाविद्यालय आष्टा में भोज अध्ययन केन्द्र क्रमांक 119 में प्रवेश सप्ताह का आयोजन 12 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक किया गया। जिसमें अध्ययन केन्द्र प्राचार्य एवं समन्वयक द्वारा विभिन्न विषयों में एक साथ एक से अधिक डिग्री/डिप्लोमा पाठ्यक्रम को करने की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। भोज अध्ययन केन्द्र के समन्वयक मुकेश परमार द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि भोज मुक्त विश्वविद्यालय से भी अन्य संकाय में डिग्री/डिप्लोमा एवं सर्टीफिकेट कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते है। साथ ही जो विद्यार्थी नियमित रुप से अध्ययन नही कर पा रहे वे विद्यार्थी भोज मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से अपनी शैक्षणिक योग्यता को आगे बढ़ा सकते है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एन.ई.पी.) के विभिन्न नियमों को भी विद्यार्थियों को बताया गया साथ ही स्नातकोत्तर स्तर पर भी विद्यार्थी वार्षिक पद्धति के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण कर सकते है। सत्र 2023-24 के लिये प्रवेश की अंतिम तिथि भोज मुक्त विश्वविद्यालय के द्वारा 29.02.2024 तक बढ़ा दी गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ.पुष्पलता मिश्रा सहित समस्त स्टाॅफ एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!