RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

दुनिया के अरबपतियों की सूची में दो युवा भाइयों की धमक, कभी 800

नितिन कामत और निखिल कामत- India TV Paisa
Photo:FILE नितिन कामत और निखिल कामत

हौसलें अगर बुलंद हों तो मंजिलें आसान हो जाती हैं। कुछ नया कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता है। ऐसी ही कहानी है कि शेयर ब्रोकिंग फर्म जेरोधा के फाउंडर नितिन कामत और निखिल कामत की। कभी 8000 रुपये महीने से काॅल सेंटर की नौकरी शुरू करने वाले नितिन कामत ने अपने बड़े भाई निखिल कामत के साथ 2010 में जेरोधा की शुरुआत की थी। उसके बाद दोनों भाईयों ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। अब उनके नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। फोर्ब्स की ओर से दुनिया के अमीर अरबपतियों की 2023 की लिस्ट में दोनों भाइयों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में दोनों भाई सबसे कम उम्र के युवा अरबपति बनकर उभरे हैं।

इतनी आंकी गई दोनों भाइयों की संपत्ति

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, नितिन कामत की संपत्ति 2.7 अरब डॉलर बताई गयी है। वहीं, उनके बड़े भाई की निखिल कामत की संपत्ति 1.1 अरब डॉलर बताई गई है। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में नितिन कामत ने खुद बताया कि उन्हें पढ़ने में मन नहीं लगता था। वो स्कूल में औसत से नीचे के छात्र थे। 17 साल की उम्र में किस्मत से उनका सामना ट्रेडिंग और मार्केट से हो गया।  नितिन कामत के पर्सनल ब्लॉग के अनुसार जेरोधा ट्रेडर्स और इंवेस्टर्स के लिए बेस्ट टूल्स और सर्विसेज तैयार करने पर खास ध्यान देती है।

 16 नए भारतीय अरबपतियों ने कब्जा जमाया

इस बार दुनिया के अरबपतियों की सूची में 16 नए भारतीय अरबपतियों ने कब्जा जमाया है, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।  आपको बता दें कि इनमें से दो महिलाओं के लिए ये उपलब्धि विरासत में मिली है। जिनमें रेखा झुनझुनवाला ने अपने पति राकेश झुनझुनवाला की जगह ली। इसके बाद रोहिका साइरस मिस्त्री, दिवंगत अरबपति पलोनजी मिस्त्री की बहू हैं

Latest Business News

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!