RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न* *बैठक में किसानों की उपज बड़े तोल कांटे से करवाई जावे, ओर किसानों की उपज व्यापारी के यहां किसानों से नहीं भरवाई जावे* किसानों से

*भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक हुई संपन्न*

*बैठक में निर्णय लिए गए की मंडी में किसानोकी उपज बड़े तोल कांटे से करवाई जावे, साथ व्यापारी के यहां उपज किसानों से नहीं भरवाई जावे*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

 

आष्टा आज भारतीय किसान संघ आष्टा की मासिक बैठक कृषि उपज मंडी के कृषक विश्रामगृह में आयोजित की गई सर्वप्रथम तहसील अध्यक्ष द्वारा ध्वज लगाकर बैठक की विधिवत शुरुआत की गई बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की गई वर्तमान में विभिन्न ग्रामों में सोयाबीन की बोनी खराब हो गई तथा आगम में खरीफ की फसल में किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं उचित मूल्य पर खाद एवं दवाई की व्यवस्था हो आदि विषयों पर चर्चा की गई तथा हमारा आगामी 15 जुलाई का तहसील अभ्यास वर्ग करना है उसके बारे में उसकी तैयारी के बारे में चर्चा की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सुझाव व्यक्त किये तहसील अभ्यास वर्ग के सफल हो इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने व्रत लिया तत्पश्चात समस्याओं पर चर्चा करते हुए मंडी में किसानों को अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ रहा है फ्लैट कांटे से तूलाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए एवं किसानों से उनकी कृषि उपज ना पलटाई जाए इस प्रकार की विसंगतियां मंडी से संबंधित है बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष राकेश वर्मा जिला उपाध्यक्ष गजराज सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सिंह आर्य युवा वाहिनी संयोजक सचिन पटेल जिला कार्यकारिणी सदस्य मोतीलाल मंडलोई ज्ञान सिंह मेवाडा ईश्वरलाल आर्य तहसील कार्यकारिणी सदस्य विनोद आर्य मांगीलाल मल रमेश चंद्र वर्मा ज्ञान सिंह डाबड़ी विजेंद्र सिंह ठाकुर ग्राम कई अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा श्यामपुर टप्पा बलवान सिंह ठाकुर मोरू खेड़ी राम सिंह वर्मा कोटरी आदि किसान कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!