RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा  *पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आष्टा पुलिस की कार्यवाही*

आष्टा
*पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ विशेष अभियान के तहत आष्टा पुलिस की कार्यवाही*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1,84,000 है।

यह कार्यवाही पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में की गई।

18/19 जून 2025 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में ग्राम भंवरा में दबिश दी गई, जहाँ आरोपी बालमुकुंद परमार के घर की तलाशी के दौरान 11.5 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 305/25 दर्ज किया गया है।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि गांजे के स्रोत व अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी ली जा सके।

गिरफ्तार आरोपी:
बालमुकुंद परमार पिता दरियावसिंह परमार (उम्र 65 वर्ष), नि. ग्राम भटोनी रोज, भंवरा, जिला सीहोर

जब्त सामग्री:
अवैध गांजा – 11.5 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹1,84,000)

सराहनीय भूमिका:
निरी. गिरीश दुबे, उनि. अनिल डोडीयार, सउनि. रमेश माझी, प्रआर. मुकेश शर्मा, देवेन्द्र तिवारी, शुभम मेवाड़ा, संजय शर्मा, जितेन्द्र चंद्रवंशी, राजेश परमार, म.आर. रजनी पुरबिया, सै. घासीराम।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!