RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*दशहरा पर्व मनाने हेतु बैठक हुई संपन्न हरेन्द्र ठाकुर (मायसेम) बने अध्यक्ष* 


*दशहरा पर्व मनाने हेतु बैठक हुई संपन्न
हरेन्द्र ठाकुर (मायसेम) बने अध्यक्ष*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
आष्टा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दु उत्सव समिति ओर सकल समाज दशहरे की बैठक मानस भवन में आहुत की गई। जिसमें सर्वसम्मती से बैठक की अध्यक्षता के लिए दिनेश शर्मा पत्रकार का नाम प्रस्तावित हुआ। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष सुनील कुशवाह ने वर्ष 2023 के आय-व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया, तत्पश्चात 2024 दशहरा पर्व के लिए नवीन अध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया आरंभ हुई। अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए दो नाम बैठक मे ंसामने आए। पहला नाम हरेन्द्र ठाकुर मायसेम दूसरा नाम राहुल बाल्मिकी। जिसमें भारी कशमाकश के बाद हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष कालु भटट् ने बताया कि पूर्व में हरेन्द्र ठाकुर चार बार से दशहरा पर्व मनाने के लिए दावेदर के रूप में निरंतर रहे है। समाज में ओर सभी से चर्चा करने के उपरांत संख्या बल में अधिक हरेन्द्र ठाकुर ने अपनी दावेदारी पेश की है, इसलिए हरेन्द्र ठाकुर मायसेम को 2024 सर्व सम्मिती से अध्यक्ष चुनाजाना तय किया। जिसकी विधिवत घोषणा बैठक में की गई। नव नियुक्त अध्यक्ष के समर्थन में ढोल नगाडो के साथ पूरे शहर में जुुलुश निकाला एवं प्राचीन गणेश मंदिर में गजानंद महाराज का आर्शिवाद लेने पहुंचे।
वही बैठक में उपस्थित सकल समाज के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, नामदेव छिपा समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे, खाती समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी एस वर्मा, कुशवाह समाज सेे नरेन्द्र कुशवाह, पाटीदार समाज से लखन पाटीदार, प्रजापति समाज से शिवलाल प्रजापति, हुकुम दादु, कृपालसिंह पटाडा, हरेन्द्रसिंह वनखेडा, इंजिनियर बहादुरसिंह, कमल ताम्रकरीख् महेन्द्र ठाकुर होंडा, योगेन्द्रसिंह, योगी सक्सेना, सुनील कुशवाह, रोहित डसानिया, तेजसिंह ठाकुर, बबलु शर्मा, मोहित प्रजापति, करण डुमाने, अर्जुन ठाकुर, विजय राठौर, अनुप पटेल, अंकित राठौर, शुभम ठाकुर, विजय ठाकुर, रौनक डुमाने, जोधा डुमाने, सुनील मेवाडा, दिवम पालीवाल, रजत सोनी, अमुल वैधमुथा, अनिमेश सोनी, पप्पु रेकवाल, दिपक सांगते, बंटी सांगते, बाला राठौर, विजय भाटी, प्रणय जैन, मयंक भोजवानी, देवेन्द्र ठाकुर, सचिन स्टार, प्रवीण सोनी, मनीष सोनी, रंगा कुशवाह, शिवाय कुशवाह, रोहित कुशवाह, भैया कुशवाह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे । वही संचालन कुशलपाल लाला ने किया।

Thanks in advance for your kind support.

With Best Regards

Ravi Shrotriya (Ashta)

9926930405,  7999667615(M)

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!