RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज के साथ पूरे सनातन समाज ने निकाला ऐतिहासिक जुलूस, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी हुई शामिल*

 

 

*कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज के साथ पूरे सनातन समाज ने निकाला ऐतिहासिक जुलूस, प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर भी हुई शामिल*

*दिनेश शर्मा आष्टा*

जन्माष्टमी के अवसर पर आष्टा में आयोजित चल समारोह में पिछड़ा वर्ग मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुंई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश एवं पेदेश के विकास के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की यह पावन धरती भगवान श्री कृष्ण की स्मृतियों को संजोए हुए है। भगवान श्री कृष्ण ने यहां सांदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण की थी। उन्होंने कहा कि यह वह पवित्र धरती है, जहां के नारायणा गांव में भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा से मित्रता की थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आचरण को अपने जीवन मे उतारना ही उनकी सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों में सामाजिक समरसता का संदेश प्रमुख है। आष्टा में आयोजित चल समारोह अमर शहीद वीर योद्धा राजाराव तुलाराम यादव चौराहा से प्रारंभ होकर आष्टा स्थित मानस भवन पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर चल समारोह में विधायक श्री गोपालसिंह इंजिनियर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री धारासिहं पटेल, श्री रायसिंह मेवाड़ा, श्री सोनू गुणवान, कृपाल सिंह पटाडा , कमल ताम्रकार,, विशाल चौरसिया, रवि शर्मा,एवं अनेक नागरिक शामिल हुए।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!