RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*जन्माष्टमी पर्व पर श्री जगदीश्वर धाम में महाअभिषेक संपन्न* *भगवान पंढरीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की*

*जन्माष्टमी पर्व पर श्री जगदीश्वर धाम में महाअभिषेक संपन्न*

*भगवान पंढरीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व श्रीजगदीश्वर धाम राधा कृष्ण मंदिर में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रातः काल भगवान श्री कान्हा जी का महा अभिषेक सफेद तिल से किया गया साथ विभिन्न पंचमेवे लड्डुगोपाल को अर्पण किए गए।जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, कांग्रेस नेता विनीत सिंगी, भाजपा जिला महामंत्री धारा सिंह पटेल, यमो नगर अध्यक्ष मनीष धारवा एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर सहित आष्टा के राजनेतिक, सामाजिक व धार्मिक लोगो ने अभिषेक में सम्मिलित होकर कान्हा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अगले वर्ष नवनिर्मित
पंढरीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी मनाएंगे

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा किले पर स्थित प्राचीनतम भगवान पंढरीनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 11 लख रुपए की घोषणा की गई और कहां की कन्हैया जी ने चाहा तो अगले साल भगवान पंढरीनाथ का जन्माष्टमी पर्व नवनिर्मित मंदिर में हम सब साथ में मनाएंगे जिसका सभी सामाजिक धार्मिक जनों ने प्रसन्ना की विधायक जी की घोषणा पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ प्रेम नारायण शर्मा हरिनारायण शर्मा मुकेश पाठक, महेंद्र पाठक, नगर पुरोहित मनीष पाठक, डॉ दीपेश पाठक, अक्षत पाठक, श्रीमती आरती शर्मा आदि द्वारा विधायक जी का स्वागत किया गया।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!