RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*मूर्धन्य पत्रकार अंबादत्त भारतीय की स्मृति में 11वां सम्मान समारोह सपन्न* *सरस्वती के वरद पुत्र थे भारतीयजी*

*मूर्धन्य पत्रकार अंबादत्त भारतीय की स्मृति में 11वां सम्मान समारोह सपन्न*
*सरस्वती के वरद पुत्र थे भारतीयजी*
  • *दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
सीहोर। वरिष्ठ पत्रकार अंबादत भारतीय पर मां सरस्वती की ऐसा कृपा रही कि जब वो बोलने लगते थे लोग उनके शब्द को सुनने का मौका नहीं चूकते थे और जब वे लिखते थे तो लोग उनकी लेखनी को पढऩे का मौका नहीं चूकते थे। आम तौर पर पत्रकार को लिखने की कला में माहिर माना जाता रहा है पर बाबा भारतीय दोनों ही फन में माहिर थे। वे जितना अच्छा लिखते थे उतना ही अच्छा अच्छा बोलते भी थे। जो छापने से रोकी जाये वही खबर है जो बिना रुकावट छप जाये वो विज्ञापन है। ये कहा करते थे मूर्धन्य पत्रकार अंबादत्त भारतीय। आज भारतीय जी को याद करते हुये यही वाक्य और ऐसे ही कई वाक्य यहां आए वरिष्ठ पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों ने कहे। अवसर था अंबादत्त भारतीय स्मृति समारोह का,
रविवार को रुकमणी गार्डन में आयाजित समारोह का संचालन करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष और  मध्यप्रदेश शासन के अधिमान्य पत्रकार शैलेन्द्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप चौहान ने  श्री भारतीय के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अजय पटेल ने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र सबसे अधिक चुनौतियों भर है। इसमें बहुत जोखिम है। आदर्श और सिद्धांतों की पत्रकारिता करने वाले स्व. भारतीयजी के जीवन से आज के पत्रकार साथी बहुत कुछ सीख सकते हैं।
स्मृति समारोह में विशेष अतिथि के तौर पर ख्यातिनाम साहित्यकार पंकज सुबीर, वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज गुप्ता, राजधानी भोपाल से आए वरिष्ठ पत्रकार जावेद खान, पूर्व सीईओ जिला पंचायत एमएल कौरव, पालीवाल हॉस्पिटल भोपाल की संचालक डॉ. श्रीमती प्रीति पालीवाल, वरिष्ठ पत्रकार सुश्री अनुराधा त्रिवेदी उपस्थित उपस्थित थीं। सभी अतिथियों ने बाबा के साथ बिताये पल इस अवसर पर साझा किये और अपने अनुभव भी बांटे।
स्मृति समारोह में चयन समिति द्वारा चयनित राष्ट्रीय स्तर का सम्मान  दैनिक भास्कर एमपी-1 के संपादक राजीव शर्मा, राज्य स्तरीय सम्मान पीपुल्स समाचार के स्टेट न्यूज उप संपादक राजीव अग्रिहोत्री, जिला स्तरीय सम्मान आष्टा के वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र गंगवाल, जिला स्तरीय सोशल मीडिया सम्मान सीहोर के प्रदीप चावड़ा को प्रदत्त किया गया।
साथ ही पत्रकारिता के साथ उच्च अध्ययन में श्रेष्ठता हासिल करने वाली जिले के भैरुंदा की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पुष्पा शर्मा तथा सीहोर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रदीप एस चौहान को भी सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में जिलेभर के पत्रकारगण, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिन्होंने स्व. भारतीय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अंत में सभी अतिथियों, सम्मानित पत्रकारों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार हरीशचंद्र आर्य ने व्यक्त किया
Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!