RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*सीहोर पुलिस की जनसामान्य से अपील*

*सीहोर पुलिस की जनसामान्य से अपील*

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें ।
साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार न करें।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री अवस्थी ने जिले के समस्त एससडीओपी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगाह रखें ओर लगातार बारिश के मद्देनजर पुल, रपटा पर पानी होने की स्थिति में दो पहिया, चार पहिया जीप,कार, बसों को रपटा पार करने से रोकें, तथा संभावित रपटों पर बोर्ड एवम् स्टॉपर लगाएँ।

कृपया सीहोर पुलिस को सहयोग करे ।
*जनहित में जारी*

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!