RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा नगर की सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन द्वारा एक जरूरत मंद पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक सहायता की*।

*आष्टा नगर की सामाजिक संस्था आष्टा युवा संगठन द्वारा एक जरूरत मंद पीड़ित व्यक्ति की आर्थिक सहायता की*।

आष्टा हलचल

आष्टा ,,,नगर के एक युवा   प्रदीप कुशवाह, (पम्मी ),जिसका का एक्सीडेंट  लगभग 15 महीने पूर्व एक अज्ञात वाहन केI टक्कर से हो गया था, यह वाहन  पैदल चल रहे  प्रदीप को कुचलते हुए निकल गया था ,जिससे यह पीड़ित व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था,जिससे इस व्यक्ति के दोनो पैर की हड्डी टूट गई थी। पारिवारिक स्तर पर इलाज कराते रहने के साथ साथ जब शहर की सामाजिक  संस्था जो की सदेव पारमार्थिक कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका रखती हैं को मालूम हुआ तो   यह युवा संगठन भी इस पीड़ित व्यक्ति की मदद के लिए आगे आ गया । पीड़ित के बारे जब पीड़ित से ही जानकारी ली गई तो पता चला की पीड़ित को फिलहाल स्टील का पिंजरा  पैर में लगा है जिससे की पैर की हड्डी जुड़ सके । अब 15 महीने में पैर में मूमेंट होना चालू हो गई है ऐसे में डाक्टर से जब सलाह ली गई तो उन्होंने बताया अब पैर में लगा यह पिंजरा लगा पिंजरा निकलवाना आवश्यक हो गया हे

अब चूंकि आर्थिक रूप से बहुत कमजोर यह पीड़ित पिंजरा निकलवाने में असमर्थ हो रहा था तो ,  इस पूरे मामले की जानकारी लगते ही इस व्यक्ति की मदद के लिए युवा संगठन आगे आया  और पीड़ित को भोपाल जाने पिंजरा निकलवाने के लिए  और  इलाज के  लिए 6 हजार रू की राशि का चेक आष्टा युवा संगठन संस्था द्वारा पीड़ित को दिया गया,, जिसमे संस्था अध्यक्ष आनंद गोस्वामी,पार्षद रवि शर्मा,पूर्व पार्षद पंकज यादव ,समाज सेवी विपिन जी सिंघवी,कमल पाटीदार ,सचिव रोहित तोमर ,अंकुश सोनी,जयदीप माहेश्वरी ,पवन राका,आनंद शर्मा, छन्नू कुशवाह,सचिन सोभाखेड़ी,वीर राजपूत सहित संस्था के लोग उपस्थित थे ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!