RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा* – *चावल से भरा ट्रक बाइक सवार के ऊपर पलटने से दबे बाइक सवार युवक के दोनों पैर कटे,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर अस्पताल में भर्ती पीड़ित को देखने भोपाल पहुंचे परिजनों से मिले ईलाज एवं शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा* 

*आष्टा* – *चावल से भरा ट्रक बाइक सवार के ऊपर पलटने से दबे बाइक सवार युवक के दोनों पैर कटे,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर अस्पताल में भर्ती पीड़ित को देखने भोपाल पहुंचे परिजनों से मिले ईलाज एवं शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
आष्टा । कल शाम को भोपाल से इंदौर की ओर जा रहे हैं चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जब वह ट्रक पलटा तब ट्रक के पास ही गुजर रहा एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया तथा ट्रक के नीचे दब गया था। ग्रामीणो एवं आष्टा व पार्वती थाने की पुलिस के सहयोग से बड़ी क्रेन के सहयोग से उक्त ट्रक को खड़ा किया गया तथा गंभीर रूप से घायल दबे युवक को निकाला एवं तत्काल उसे सिविल अस्पताल आष्टा भेजा । दोनों पैर टूटने के कारण हालत गम्भीर होने पर उक्त घायल युवक रामसिंह पिता बिहारीलाल प्रजापति निवासी सेंदोखड़ी को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया। भोपाल के एक प्राइवेट अस्पताल में युवक की जान को बचाने के लिये दोनों पैर काटे गये।  सूचना मिलने पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आज भोपाल पहुंचे तथा अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेंदोखेड़ी निवासी उक्त पीड़ित युवक रामसिंह पिता बिहारी लाल प्रजापति उम्र 35 वर्ष से जाकर अस्पताल में मिले तथा उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उसका ईलाज कर रहे डॉक्टरो से भी चर्चा की। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पीड़ित के परिजनों से चर्चा कर उनेह भरोसा दिया कि उनका जो भी अच्छे से अच्छा ईलाज हो सकता है वो होगा इसके लिये वे मुख्यमंत्री जी से भी मिल कर ईलाज हेतु शासन से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिये मिलेंगे। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भोपाल से फोन पर बताया कि घायल युवक के दोनों पैर अगर समय से नहीं काटे जाते तो कोई बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती थी। इसलिए ये कदम उठाया गया। रात्रि में ऑपरेशन कर उनके दोनों पैर काटने पड़े हैं । आज में भोपाल आया एवं अस्पताल पहुंचा हूं तथा घायल से भी चर्चा कर एवं उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें भरपूर शासन स्तर से जो भी अच्छे से अच्छी चिकित्सा सुविधा एवं आर्थिक मदद हो सकती है उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है । पीड़ित के जल्दी से जल्दी स्वस्थ होने की भगवान से प्रार्थना की है।
Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!