RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे, श्री कंचन सक्सेना एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आयुषी गुप्ता के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन*

*जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे, श्री कंचन सक्सेना एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आयुषी गुप्ता के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन*

 

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

आष्टा ब्योरो आष्टा स्थानीय गोकुलधाम गार्डन में आज अभिभाषक संघ आष्टा द्वारा जिला न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार चौबे जिला न्यायाधीश श्री कंचन सक्सेना एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती आयुषी गुप्ता उपाध्याय के स्थानांतरण आष्टा से होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित समारोह में सर्वप्रथम अभिभाषक संघ आष्टा के अध्यक्ष कृपाल सिंह ठाकुर द्वारा सभी स्थानांतरित मजिस्ट्रेटों का साफा बांध कर पुष्प हार से एवं पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत एवं सम्मान के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ।इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट रिजवी साहब, श्रीमती ऋचा जैन, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजमल धारवा, श्री बी एस ठाकुर, प्रहलाद सिंह वर्मा, नगिन चन्द्र जैन, राधाकृष्ण धारवा, महादेव प्रसाद शुक्ला, दिनेश भुतीया, काती लाल जोशी, भूपेंद्र सिंह राणा, अजब सिंह ठाकुर, महेंद्र भूतिया, अजब सिंह दरबार, विक्रम वर्मा, निलेश कुमार शर्मा, जितेंद्र दुबे, कुलदीप सिंह ठाकुर, रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, सिताराम परमार, सुधीर जोशी, नरेंद्र जोशी, जयप्रकाश शर्मा सहित अभिभाषक संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में अभिभाषक संघ के सचिव कुलदीप शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!