RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा- हजारों श्रावक -श्राविकाओं ने दी मुनि भूतबली सागर जी को श्रद्धांजलि,। डोले में हजारों भक्त शामिल हुए ,82 वर्षीय मुनि ने आष्टा में ली अंतिम सांस मुनिश्री के बताए मार्ग पर चल कर हम भी अपना कल्याण करें*।

*आष्टा- हजारों श्रावक -श्राविकाओं ने दी मुनि भूतबली सागर जी को श्रद्धांजलि,। डोले में हजारों भक्त शामिल हुए ,82 वर्षीय मुनि ने आष्टा में ली अंतिम सांस मुनिश्री के बताए मार्ग पर चल कर हम भी अपना कल्याण करें*।


*दिनेश शर्मा आष्टा*
आष्टा । जैन आगम के सर्वथा अनुकूल मुनि धर्म का निर्वहन करते हुए 82 वर्षीय पूज्य भूतबली सागर जी महाराज ने बुधवार 27 मार्च की दोपहर ढाई बजे अपनी देह त्याग दी । नगर के जैन जैनेतर भक्तों पर उनकी अपार कृपा थी । संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के शिष्यों में सबसे पहले आपने ही दीक्षा ली थी और ज्येष्ठ रहे मुनि श्री भूतबली सागर जी महाराज को सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी प्रतिकूलता हुई थी ,इस खबर के बाद से ही देश भर में फैले मुनिश्री के शिष्यों का महाराज श्री के दर्शनार्थ नगर में आना शुरू हो गया था । बुधवार को उनका समाधिपूर्वक देहावसान हो गया । मुनि श्री के पार्थिव शरीर को श्रावकों के दर्शनार्थ श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मन्दिर प्रांगण में रखा गया था, जहां उनके संघस्थ शिष्य मुनि सागर जी , मौन सागरजी तथा मुक्ति सागर जी महाराज के सानिध्य में ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी ने शांति और समाधि पाठ किया ।
इस अवसर पर विनयांजलि सभा भी हुई ।
पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज का गृहस्थ जीवन का नाम भीमसेन था
जन्म स्थान — कर्नाटक प्रांत बेलगावी जिला तेरदाल गाँव मे जन्म हुआ अल्लपा जिंजुरवाड़ के यहां हुआ था।माता का नाम पद्मवा जिंजुरवाड़
था।आपकी चार बहने थी।महाराज जी केवल चार बहनों चन्द्रवा,चम्प्वा,हौसवा,शानत्वा के बीच मे एक भाई थे भीमसेन।आपका सांसारिक नाम भीमसेन था।
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने प्रथम क्षुल्लक दीक्षा अजमेर में ब्रह्मचारी भीमसेन को दी थी। विनयांजलि सभा में बाल ब्रह्मचारिणी मंजुला दीदी ने मुनि श्री भूतबलि सागर महाराज के आष्टा में तीन चातुर्मास सहित अनेक शीतकालीन वासना मिलने सहित आष्टा के किले मंदिर को सम्मेद शिखर जी का नाम दिया था और उन्होंने अंतिम सांस भी इसी किला मंदिर परिसर में सब कुछ त्याग कर ली। इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर , लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मालवीय, डॉ मीना सिंगी, रायसिंह मेवाड़ा, आदि अनेकों लोगो ने भावभीनी श्रद्धांजलि शब्दों के माध्यम से व्यक्त की।
बाद समाधिस्थ मुनि भूतबली सागर जी का डोला निकाल कर किला मन्दिर के परिसर में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया ,जहां हजारों श्रावको ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आहुति स्वरूप श्रीफल अर्पित किए ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!