RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा आईपीएल सट्टा चलाते 2 युवक धराये, पुलिस ने लेफ्टाफ, मोबाइल से लाखो का हिसाब

*आष्टा आईपीएल सट्टा चलाते 2 युवक धराये, पुलिस ने लेफ्टाफ, मोबाइल से लाखो का हिसाब पकड़ा* ,

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*।
पुलिस थाना आष्टा की बडी कार्यवाही , आईपीएल पर सट्टा चला रहे 02 सटोरियों को दबोचा, 02 लेपटाप 10 मोबाइल नगदी सहित लाखो के  सट्टा हिसाब  किया जप्त ।

· मुखबिर से मिली सूचना अनुसार पुलिस थाना आष्टा द्वारा आईपीएल पर सट्टा चला रहे सटोरिये के ठिकाने जगमालपुरा आष्टा स्थित सटोरिये के खेत पर बने् मकान पर जब दबिश दी, तो 2 युवक क्रिकेट के सट्टे का संचालन कर रहे थे, दबिश के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से
02 लैपटाप व 10 मोबाइल फोन सहित लाखो रूपये के सट्टे का हिसाब जप्त किया गया ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा इस आशय के निर्देश इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को दिये गए है कि जुआ-सट्टा चलाने वालो पर प्रभावी कार्यवाही की जावें ।
इसी के तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री गीतेश गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी रविन्द्र यादव के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा क्रिकेट सट्टे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बा भ्रमण में जरिये मुखबीर से सूचना मिली की जगमालपुरा के जंगल मे महेश कुशवाह के घऱ की पहली मंजील पर दो व्यक्ति लेपटाप तथा मोबाइल कि मदद से आईपीएल के चेन्नई सुपर किंग्स व गुजरात टाईटन पर हार जीत का दाव लगाकर क्रिकेट सट्टा खेल रहे जिस पर पुलिस टीम हमराह बल के तस्दीक हेतु बताये गये स्थान पर रवाना हुई जहा दो व्यक्ति ,दो लेपटाप,10 मोबाईल कि मदद से आईपीएल के चैन्नई सुपर किंग्स तथा गुजराज टाईटन के मैच पर हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खेलते खिलाते हुए पाये गये ।जिनको पुलिस अभिरक्षा मे लिया जिनके कब्जे से 02 लैपटाप 10 मोबाइल फोन एवं लाखों रूपये के सट्टे का हिसाब व सट्टा सामग्री जप्त कर थाना आष्टा मे अपराध क्रमांक 161/2024 धारा 3/4,4(क) सट्टा एक्ट का कायम कर विवेचना में लेकर क्रर कार्यवाही की जा रही है । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में पकड़ाए आरोपियों में
*अनिल उर्फ अन्नू पिता कैलाश नारायण मेवाडा उम्र 38 साल नि. अंजनी नगर आष्टा*
*महेश कुशवाह पिता अमर सिह कुशवाह उम्र 40 साल निवासी इसाई अस्पताल के पास सेमनरी रोडआष्टा* ।
सट्टे की इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी.रविन्द्र यादव थाना प्रभारी आष्टा ,उपनिरीक्षक. -अजय जोझा , प्रधान आरक्षक- सुरेश परमार आरक्षक- हरिभजन मेवाडा,विनोद परमार.सुभम मेवाडा, राहुल,.अमन,धीरज ,गुलाब सैनिक- कमल परमार, आदि ने निभाई ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!