RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा महिला दिवस पर इंहरविहील क्लब ने किया सम्मान समारोह*

आष्टा इंहरविहील क्लब ने मनाया महिला दिवस
दिनेश शर्मा आष्टा
बीते दिवस महिला दिवस पर इंहरविहिल ग्रुप डिस्ट्रिक304 द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं का किया सम्मान।


महिलाओं के इस क्लब ने सामाजिक, धार्मिक,आदि शहर की सभी आवश्यक सामाजिक गतिविधियों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए हमेशा शहर का नाम रोशन किया है ।


इसी कड़ी में 8 तारीख को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किए सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला न्यायाधीश श्रीमती ऋचा राजावत,उपस्थित रही , वही विशेष अतिथि के रूप में सहायक उपनिरीक्षक पुलिस अर्पणा भट्ट,महिला बाल विकास अधिकारी रेखा व्यास,डाक्टर अर्चना सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंगी,उपस्थित रही, ।


कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्ज्वलित कर हुई,वही क्लब की सभी सदस्याओं द्वारा प्राथना की गई,।
क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया,।
महिला दिवस के मौके पर क्लब ने शहर की उन महिलाओं का सम्मान भी किया को हमेशा सामाजिक गतिविधियों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं,।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा राजावत ने अपने संबोधन में महिलाओं को आवश्यक महिलाओं के अधिकारों और कानून के बारे में जानकारियां दी, वही पुलिस विभाग में सेवारत सहायक उपनिरीक्षक अर्पणा भट्ट ने भी महिला हितों के लिए उपयोगी आवश्यक कानूनी धाराओं से अवगत कराया।
महिला बाल विकास अधिकारी ने भी महिलाओं को अपने आत्म सम्मान को लेकर आवश्यक टिप्स दिए ।क्लब की अध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का धन्यवाद किया, वही अपने उद्बोधन में कहा की सभी महिला अधिकारियों को देख कर प्रेरणा मिलती है की आज नारी कमजोर नही हे , समाज के उत्थान में वह आज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है,। क्लब की सभी पदाधिकारियों और सदस्यो ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आमंत्रित महिलाओं का उनके कार्य क्षेत्र में महत्तवपूर्ण कार्य करते रहने के लिए क्लब कीअध्यक्षा श्रीमती जयश्री शर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, सचिव संगीता सोनी, ने माला पहना कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया , सम्मानित महिला अतिथियों में श्रीमती किरण रांका पत्रकार,कविता जायसवाल,श्रेमतिविजय लक्ष्मी उपाध्याय, नीलम जी सोनी,डाक्टर मीना सिंगी,डाक्टर शाहिनी अंजुम, सुषमा कटारिया,पिंकी सेठी,श्रद्धा गंगवाल,प्रीति जैन,मीनू सुराना,रानी सोनी,समीना अली,प्रतिभा नागर,नीता तिवारी, नीलिमा बैरागी,वर्षा धरावा,रीना सुराना,चंचला जैन,अशागिरी,पिंकी राठौर,माया तोमर,मधुलता पेठारी,रजनी मोटवानी,ज्योति चांदनानी, आदि सभी अतिथियों का स्वागत क्लब की सदस्या डाक्टर चंदा वोहरा,विद्या खंडेलवाल,प्रतिभा नगर, जया वोहरा,सुनीता नागर,सुधा सेठिया,आशा सोनी,सुनीता सोनी,दीपिका सोनी,जुली वैष्णवी,मंदा कासलीवाल,श्रद्धा पालीवाल,आदि ने किया कार्यक्रम के अंत ने सभी का आभार क्लब की सचिव संगीत सोनी ने किया , वही पूरे कार्यक्रम का संचालन श्रीमती आरती शर्मा ने किया । कार्यक्रम के पश्चात जहा सभी ने स्वलपहार किया और आने वाले होली के त्योहार की अग्रिम बधाई देते हुए आपस में रंग गुलाल भी लगाया ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!