RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पहली यात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आज पहुंचेंगी पोर्ट ब्लेयर

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को यानी आज यहां पहुंचेंगी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राष्ट्रपति बनने के बाद यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की उनकी पहली यात्रा होगी. राष्ट्रपति दोपहर करीब एक बजे पोर्ट ब्लेयर के आईएनएस उत्क्रोश पहुंचेंगी.

उनका स्वागत उपराज्यपाल एडमिरल (सेवानिवृत्त) डीके जोशी, कमांडर-इन-चीफ, अंडमान और निकोबार कमांड (सीआईएनसीएएन), एयर मार्शल साजू बालाकृष्णन, मुख्य सचिव केशव चंद्र, पुलिस महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव और सांसद कुलदीप शर्मा करेंगे. अपने आगमन के बाद, राष्ट्रपति शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और सेलुलर जेल परिसर और संग्रहालय का दौरा करेंगी. अधिकारियों ने बताया कि वह सेल्युलर जेल में ‘लाइट एंड साउंड शो’ भी देखेंगी.

वह एक नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेने के लिए पोर्ट ब्लेयर के डॉलीगंज में ‘डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ का दौरा करेंगी, जिसके बाद शाम को उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. राष्ट्रपति मुर्मू 20 फरवरी को इंदिरा पॉइंट (भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु) और कैंपबेल खाड़ी का दौरा करेंगी.

वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप का भी दौरा करेंगी और ‘लाइट एंड साउंड शो’ देखेंगी. नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप को पहले रॉस द्वीप के नाम से जाना जाता था. नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह एकीकृत विकास निगम लिमिटेड (एएनआईआईडीसीओ) की प्रबंध निदेशक नंदिनी पालीवाल उन्हें राष्ट्रीय स्मारक के प्रस्तावित विकास के बारे में जानकारी देंगी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 फरवरी को राज निवास, पोर्ट ब्लेयर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी. उसी दिन, वह हैवलॉक द्वीप के नाम से मशहूर स्वराज द्वीप के राधानगर समुद्र तट पर सैनिकों का परिचालन प्रदर्शन को देखेंगी. अधिकारियों ने बताया कि वह 23 फरवरी को पोर्ट ब्लेयर से रवाना होंगी.

Tags: Draupadi murmu, President Draupadi Murmu

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!