RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

मार्टिनेट विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता की जय से गूंज उठा परिसर।

  1. मार्टिनेट विद्यालय में उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, भारत माता की जय से गूंज उठा परिसर।ā
  2. *दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
  3. आष्टा नि.प्र. – नगर के अलीपुर क्षेत्र में स्थित मार्टिनेट कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही उत्साह के मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूरे परिसर को भारत माता की जय के नारो से जी गूंजायमान कर दिया।
    सर्वप्रथम ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ। विद्यालय में यह परंपरा है कि ध्वजारोहण विगत वर्ष में कक्षा 10 में विद्यालय में प्रथम और द्वितिय स्थान पर आये विद्यार्थियों द्वारा करवाया जाता है। इस बार यह सम्मान छात्र देवेन्द्र मेवाड़ा तथा छात्रा कु. अनुराधा मालवीय को देते हुये उन्हीं के द्वारा ध्वजारोहण करवाया गया तत्पश्चात् विद्यालय में संचालित संगीत कक्षा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तथा भारत माता की जय का गगनभेदी नारा लगाते हुये आयोजन का संचालन कर रहें अतुल जैन सुराणा द्वारा सभी से तिरंगे को सलामी दिलवाई गई। इसके बाद विद्यालय के डायरेक्टर नोशे खान, प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी, प्राचार्या श्रीमती प्रीति त्रिवेदी, एकेडमिक इंचार्ज अतुल सुराणा, श्रीमती शिखा तिवारी, वित्तीय प्रबंधक श्रीमती रेखा शर्मा एवं आई.टी. इंचार्ज कुशल भूतिया द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राष्ट्र की समृद्धि तथा प्रगति की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साह भी अपने चरम पर रहा।
    इस बार अलीपुर क्षेत्र के सभी विद्यालयों नें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामूहिक प्रभात फेरी अलीपुर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली। विद्यालय में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात् प्रभात फेरी हेतु विद्यार्थियों को व्यवस्थित करते हुये इन्दौर नाके पर ले जाया गया। इस रैली में कुछ बालिकाओं नें भारत माता का रूप धारण किया हुआ था तथा कुछ छोटे-छोटे बच्चे चंद्रशेखर आजाद, झांसी की रानी तथा नरेन्द्र मोदी की वेशभूषा में सुशोभित हो रहे थे जो रैली के साथ चल रही खुली जीप पर आकर्षण का केन्द्र बने हुये थे। कुछ विद्यार्थियो को फौजी वर्दी में सजाकर एक सैन्य टुकड़ी का रूप दिया गया था जो कदमताल करते हुये रैली में चल रहे थे। केसरिया, सफेद तथा हरे रंग की केप पहनाकर कुछ बच्चो को एक तिरंगे का रूप देते हुये रैली में शामिल किया गया था। इन सभी के साथ सैकड़ो विद्यार्थी शान से हाथों में तिरंगा लेकर जोश के साथ देशप्रेम के नारे लगाते हुये रैली को शोभायमान कर रहे थे। विद्यार्थी केबिनेट के विद्यार्थी अपनी विशिष्ट वेशभूषा में सुशोभित थे वहीं सभी शिक्षक-शिक्षिकायें इन सभी को अनुशासन में रखते हुयें प्रबंधक विनीत कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे थे। अलीपुरवासियों तथा विभिन्न सामाजिक संस्थानों नें कई स्थानो पर पुष्पवर्षा के साथ इस प्रभात फेरी का स्वागत कर अपनी देश भक्ति को प्रदर्शित किया। कुछ संस्थाओं नें मंच के माध्यम से विशिष्ट वेशभूषा धारण किये हुये बच्चो तथा विद्यालय के प्रबंधक का शील्ड देकर भी सम्मान किया। कई समाजसेवियों नें रैली के बच्चो को मिठाई, टॉफी, बिस्किट आदि का वितरण भी किया। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था।
    प्रभात फेरी के समापन पर सभी विद्यार्थी पुनः विद्यालय पहुंचे जहां उन्हें विद्यालय की ओर से मिठाई का वितरण किया गया और आयोजन का समापन हुआ।
Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!