RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

प्रधानमंत्री आवास योजना में अब 1 लाख 80 हजार तक की मिलेगी ब्याज सब्सिडी 

प्रधानमंत्री आवास योजना में अब 1 लाख 80 हजार तक की मिलेगी ब्याज सब्सिडी

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल

आष्टा / सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति के नेतृत्व में नगर में लगेंगे शिविर
आष्टा। अपने घर का सपना हर कोई देखता है, लेकिन इसे साकार करना इतना आसान नही होता। आपके इस सपने को साकार करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत अब ब्याज सब्सिडी योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से पात्र हितग्राही आवास क्रय या निर्माण करने के लिए गृह ऋण पर अधिकतम 1 लाख 80 हजार रूपये तक की ब्याज सब्सिडी प्राप्त कर सकते है।
नवागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने सपनों का घर बनाना एक महंगा काम है। इस सपने को साकार करने व हर गरीब को अपने सपनों का घर आसानी से मिल सकें, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी योजना की शुरूआत की है। अब प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पीएमएवाई-2.0 की ब्याज सब्सिडी योजना आईएसएस के साथ होम लोन चुकाने के लिए आसानी से होम लोन सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि सोमवार 11 अगस्त से नगर में मौजूद सभी बैंकों से समन्वय स्थापित कर शिविर आयोजित कर नगरवासियों को इस योजना का लाभ दिलाने हेतु निकाय स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे परिवार जिनकी अधिकतम वार्षिक आय 9 लाख तक हो वह पात्रता की श्रेणी में आएंगे। वहीं गृह ऋण की अधिकतम राशि 25 लाख रूपये निर्धारित की गई है तथा आवास का अधिकतम मूल्य 35 लाख तक है। बनने वाले आवास का अधिकतम क्षैत्रफल 120 वर्गमीटर रहेगा, वहीं ब्याज सब्सिडी 4 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से शासन द्वारा निर्धारित की गई है जो 1 लाख 80 हजार रूपये रहेगी।

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!