RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*सीहोर नवागत जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पदभार ग्रहण किया*

*सीहोर नवागत जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने पदभार ग्रहण किया*
*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2018 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ नेहा जैन ने सीहोर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया । आईएएस अधिकारी डॉ नेहा जैन सीहोर पदस्थापना से पहले अशोक नगर में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कलेक्टर श्री बालागुरू के. से भेंट की।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डॉ नेहा जैन ने जिला पंचायत के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया तथा जिले में चल रहे पंचायत तथा ग्रामीण विकास के कार्यों की जानकारी ली।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!