RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा से भोपाल जाते वक्त कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना का आष्टा विधायक ने किया स्वागत,आष्टा की नई कृषि उपज मंडी एवं कृषि संगोष्ठी भवन को लेकर की चर्चा मंत्री जी ने दिया आसश्वासन दोनों मांगे करेंगे पूरी* ।

*आष्टा से भोपाल जाते वक्त कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना का आष्टा विधायक ने किया स्वागत,आष्टा की नई कृषि उपज मंडी एवं कृषि संगोष्ठी भवन को लेकर की चर्चा मंत्री जी ने दिया आसश्वासन दोनों मांगे करेंगे पूरी* ।

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

¦आष्टा । मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना आज आष्टा से भोपाल जाते वक्त होटल निकुंज पर रुके। यहा आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने मंत्री जी का आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ओर से स्वागत और सम्मान किया । भोपाल जा रहे हैं मंत्री श्री एदलसिंह कंषाना के होटल निकुंज पहुचने पर विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत और सम्मान किया । इस अवसर पर श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा में बन रही नई कृषि उपज मंडी के लंबे समय से अपूर्ण पड़े निर्माण कार्य के लिए फंड रिलीज करने तथा जल्दी से जल्दी उक्त मंडी का कार्य पूर्ण कर उसे शुरू करने को लेकर तथा आष्टा में किसानों के लिये कृषक संगोष्ठी भवन की मांग पूर्ण करने के लिए चर्चा की । कृषि मंत्री ने श्री इंजीनियर को भरोसा दिलाया है कि उनकी दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूर्ण किया जाएगा ।

 

 

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!