RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*12 साल की छात्रा प्रीति ने रचा इतिहास* , *यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस को फतह किया* *अपने ग्राम मुल्लानी सहित आष्टा सीहोर का नाम किया रोशन*.

*12 साल की छात्रा प्रीति ने रचा इतिहास*
, *यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस को फतह किया*
*अपने ग्राम मुल्लानी सहित आष्टा सीहोर का नाम किया रोशन*.

*दिनेश शर्मा आष्टा*

आष्टा अनुबिभाग के ग्राम मुल्लानी की 12 वर्षीय बालिका प्रीति ने यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत एल्ब्रस को फतह कर इतिहास रच दिया है।
प्रीति, जो भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के ग्राम मुल्लानी की निवासी हैं।
, उपलब्धि हासिल कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।
वह एल्ब्रस पर्वत पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की लड़की बन गई हैं।

प्रीति ने रात 1:00 बजे बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और शनिवार को 9 घंटे के भीतर शिखर तक पहुंच गईं।
उन्होंने यह साहसिक कार्य बिना किसी सहायता के खुद अपने बलबूते पर पूरा किया।
प्रीति के साथ उनके भाई चेतन भी थे, जिन्होंने भी पहली ही कोशिश में इस पर्वत को फतह किया।

उनकी योजना थी कि वे 15 अगस्त को पर्वत के शिखर पर पहुंचें, लेकिन अत्यधिक खराब मौसम के कारण उन्हें इसे स्थगित करना पड़ा। इसके बावजूद, प्रीति और चेतन ने अपने दृढ़ संकल्प और साहस के बल पर इस चुनौती को पूरा किया।
प्रीति की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और ग्राम मुल्लानी आष्टा सहित पूरे राज्य को गर्व से भर दिया है।
इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी चुनौती को स्वीकार कर उसे पूरा करना प्रीति के अद्वितीय साहस, धैर्य और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर जुनून और लगन हो तो उम्र महज एक संख्या होती है।

एल्ब्रस पर्वत, जिसकी ऊंचाई 5,642 मीटर है, को फतह करना हर पर्वतारोही का सपना होता है। प्रीति ने इस चुनौती को स्वीकार कर इसे पूरा किया, जो उनकी असाधारण क्षमता और हिम्मत को दर्शाता है। प्रीति की इस सफलता से न सिर्फ उनकी उम्र के बच्चों बल्कि सभी को प्रेरणा मिली है। प्रीति अब एक मिसाल बन गई हैं और उनकी यह यात्रा सभी के लिए प्रेरणादायक है 20 तारीख के बाद प्रीति परमार भारत वापस आएगी उनकी इस शानदार उपलब्धि पर दूरभाष से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा कालू भट्ट महेंद्र सिंह ठाकुर राकेश मेवाड़ा विजेन्दर सिंह ठाकुर रमेश भामा कुंदन जाटव कुशलपाल लाला योगेंद सिंह ठाकुर मोनु धनगर विशाल डोडी मनोज परमार kp मेवाड़ा हरेंद्र ठाकुर सुशील पंचाल गगन तिवारी अखलेश महेष्वरी
सहित मुखर्जी मैदान के सभी खिलाड़ियों ने ढेरो बधाई प्रदान की और उनके आने पर उनका स्वागत किया जाएगा

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!