RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा नेत्र रोगियों के बयान लेने पहुंची डाक्टरों की जांच टीम* डाक्टर अरूप विश्वास के खिलाफ नेत्र रोगियों ने लगाए आप्रेशन में बरती लापरवाही के आरोप*

*आष्टा*
दिनेश शर्मा

सिविल हॉस्पिटल में पदस्थ डॉ अरुप कुमार विश्वास की अज्ञानता और लापरवाही के चलते आंखो के आपरेशन करने में अनेक नेत्र रोगियों की आंखे या तो बहुत ज्यादा खराब हो गई या किसी को तो दिखाई देना ही बंद हो गया ।
इस तरह के आरोप पीड़ित मरीजों द्वारा खुल कर डाक्टर अरूप विश्वास के खिलाफ लगाए गए।
आज इस गंभीर मामले में जिला स्वास्थ विभाग द्वारा एक चार सदस्यीय जांच टीम बनाई गई । जो की आज पूरे मामले की जांच करने और पीड़ित मरीजों के कथन लेने के लिए डॉ मालती आर्य के नेतृत्व में आष्टा पहुंची। इस जांच के संबध में पत्रकारों की दी गई जानकारी में जांच टीम में आए नेत्र चिकित्सक डाक्टर श्री वास्तव द्वारा बताया गया की हमने मरीजों के कथन ले लिए हैं हम
शीध्र ही जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को सौंपेंगे।
आवश्यक लगता है तो डाक्टर अरूप विश्वास को दोबारा से प्रशिक्षण दिलवाया जायेगा ।
मरीजों ने कहा अन्य लोगों की आंखें खराब नहीं करें, इसलिए हम डॉ अरुप कुमार विश्वास पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। क्योंकि डाक्टर अरूप विश्वास जिला स्तर पर लगभग 40 लोगो के नेत्र आप्रेशन कर चुके है, ऐसे में अन्य लोगो की स्थिति भी विभाग को जानना चाहिए ।
इस मामले को लेकर जब नेत्र रोगी गुड्डू निवासी डोराबाद से पूछा गया तो उन्होंने कहा की  हमारी आंखो को ठीक किया जावे और डाक्टर अरूप विश्वास के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे । वही पूरे मामले में पीड़ित नेत्र रोगियों से कथन लेने आई  जांच टीम में आए नेत्र चिकित्सक डाक्टर श्री वास्तव जिला अस्पताल सीहोर  से जब हमने जानना चाहा तो उन्होंने यह कहा की हमने सभी नेत्र रोगियों की आंखो की जांच कर ली है, वही सभी के बयान भी ले लिए हैं हम जांच रिपोर्ट शीघ्र ही जिला स्वास्थ अधिकारी को सौंप देगे।

 

 

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!