RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा /सीहोर कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह, किसान पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज क्रय करे* *बीज विक्रेता पक्का बिल अवश्य लेवे* *जो बीज विक्रेता बिल नही दे रहा है उसकी शिकायत कृषि विस्तार अधिकारी या उपसंचालक कृषि से अवश्य करे*

*आष्टा /सीहोर कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह, किसान पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज क्रय करे*
*बीज विक्रेता पक्का बिल अवश्य लेवे*
*जो बीज विक्रेता बिल नही दे रहा है उसकी शिकायत कृषि विस्तार अधिकारी या उपसंचालक कृषि से अवश्य करे*

*सीहोर/आष्टा*
*दिनेश शर्मा आष्टा*

सीहोर /आष्टा – जिले में मानसून के प्रारंभ होते ही किसान भाई खरीफ फसलों की बोनी का कार्य करने के लिए खाद-बीज आदि की व्यवस्था में लग गए है, किसान भाईयो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए कृषि विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों को आगाह किया है,
कृषि विभाग ने जारी विज्ञप्ति में कहा है की किसान भाई निजी विक्रेताओं से बीज क्रय करते समय ध्यान रखे की वे कृषि विभाग द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं से ही बीज क्रय करे। साथ ही पक्का बिल भी लेवें, जो विक्रेता पक्का बिल नहीं देते हैं, उनकी शिकायत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या उप संचालक कृषि सीहोर को कर सकते हैं।

कृषि विकास विभाग ने बताया कि सोयाबीन की जिले में प्रचलित प्रजातियां का ही चयन करें। किसानों को उत्तम क्वालिटी का प्रमाणित बीज प्राप्त हो, इसके लिए। बीज के नमूने लेकर प्रयोगशाला को भेजे जा चुके है। जिन किसान भाईयों के पास अपना स्वयं का बीज है उन्हें यह सलाह दी जाती है कि. बोनी के पूर्व बीज की अंकुरण क्षमता का परीक्षण कर लेवें। यदि 100 दानों में 70 दाने का अंकुरण होता है तो वह बीज बोने के लिए उपयुक्त हैं। बोनी के पूर्व बीज उपचार दवा से उपचारित कर ही बोयें।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!