RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा सी बी एस सी रिजल्ट में अव्वल रहा dwps* आष्टा *देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा का शत प्रतिशत तथा जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, सभी छात्रों का उत्तम प्रदर्शन*

*आष्टा सी बी एस सी रिजल्ट में अव्वल रहा dwps*
आष्टा *देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल आष्टा का शत प्रतिशत तथा जिले में सर्वश्रेष्ठ रहा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, सभी छात्रों का उत्तम प्रदर्शन*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

 

 

आष्टा *उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान्निबोधत*
इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए विद्यार्थियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं में 100% परिणाम के साथ सफलता प्राप्त की है। परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने अथक परिश्रम के साथ उत्तम प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं जिसमें कॉमर्स विषय में कुशाग्र धारवा ने 96% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया। मृदुल बड़जात्या ने 95.6 % अंक के साथ दूसरा, शौर्य जैन ने 94.2 % के साथ तीसरा स्थान और कोपल ताम्रकार ने 93.4% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया । वहीं ह्यूमैनिटीज में हर्षित पटेल ने 88.6 % अंक, मानवेंद्र परमार ने 85.8% और शिवराज ठाकुर ने 82.2% अंक प्राप्त किए। साइंस में कनिष्का रणकौशल ने 86.6 % अंक और हिमांशी सोनानिया ने 74.2% अंक प्राप्त किए। वहीं 10 वीं का परिणाम जिसमें क्रिश मेवाडा ने 89.80 % अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, तनिश जैसवाल 88.20 % अंक के साथ दूसरा, तनिष्का गेहलोत ने 88 % के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं विजय चौधरी ने 87.8% के साथ चतुर्थ और अनन्या शर्मा ने 86% अंक से पांचवा पांचवें स्थान को प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय के कक्षा 10वीं में प्रथम श्रेणी में 95% छात्र उत्तीर्ण हुए तथा 12वीं में 90% छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। सभी विद्यार्थियों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक व संचालकगण ध्रुवकुमार तिवारी, श्रीमती पायल अली, सैय्यद आदिल अली ,श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर, प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व पालकगण को बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!