RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर नाबालिक गुमशुदा बालिका को तलाश कर परिजनो को सुपुर्द किया*

 

  1. *आष्टा पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर नाबालिक गुमशुदा बालिका को तलाश कर परिजनो को सुपुर्द किया*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में गुम हो रहे नाबालिक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनीता रावत, एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया है ।

जानकारी अनुसार  दिनाँक 09/07/25 को उसकी नाबलिक लड़की परिजनों से विवाद होने पर घर से नाराज होकर बिना बताये कही चली गयी थी।

पुलिस द्वारा कार्यवाही- प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक गिरीश दुबे के द्वारा तत्काल एक टीम उनि अनिल डोडीयार के नेतृत्व में गठित की । उक्त प्रकरण में नाबालिक बालिका की तलाश किया गया जो सायबर सेल सीहोर की मदद से नाबालिक बालिका को इंदौर से दस्तयाब कर परिवारजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आष्टा निरीक्षक गिरीश दुबे , टीम प्रभारी उनि अनिल डोडीयार ,प्र आर दयाराम चौरे ,आर अमन ,आर शुभम , सायबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही ।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!