RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*प्रतिबंधित चाइनीस मांझा बेचने वालों के खिलाफ आष्टा पुलिस ने की कार्यवाही *

*प्रतिबंधित चाइनीस मांझा बेचने वालों के खिलाफ आष्टा पुलिस ने की कार्यवाही *

*दिनेश शर्मा आष्टा*

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आने वाले त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए चाइनीज मांझे पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे व उनकी टीम द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान कस्बे में पतंग व माझा बेचने वालों को चेक किया गया । चेकिंग के दौरान एक दुकानदार प्रतिबंध चाइनीस मांझा बेचता पाया गया जबकि श्रीमान जिला दंडाधिकारी महोदय जिला सीहोर द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत चाइनीस मांझा नहीं बेचने हेतु संपूर्ण सीहोर जिले में निषेधाज्ञा आदेश जारी किए गए हैं। जिस पर पुलिस द्वारा दुकानदार से उक्त मांझा विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं जिला दंडाधिकारी के आदेश की अवज्ञा करने पर दुकानदार के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत प्रकरण क्रमांक27/25 आरोपी सोहेल पिता शब्बू राईन उम्र 19 साल निवासी आष्टा दर्ज कर विवेचना में लिया गया|

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!