RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*2 सितंबर को नगर में निकलेगी बाबा महांकाल की भव्य शाही सवारी* *नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अधिकारियों के साथ किया पालकी मार्ग का निरीक्षण, दिए निर्देश*

*2 सितंबर को नगर में निकलेगी बाबा महांकाल की भव्य शाही सवारी*
*नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अधिकारियों के साथ किया पालकी मार्ग का निरीक्षण, दिए निर्देश*
*दिनेश शर्मा आष्टा*
आष्टा। सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में सोमवार 2 सितंबर को बाबा महांकाल की भव्य शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जाएगी। इसी के चलते नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना सहित अन्य नपा के तकनीकी अधिकारियों की उपस्थिति में शाही सवारी मार्ग, स्ट्रीट लाईट, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में बाबा महांकाल भव्य शाही पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। पालकी प्रारंभ होने के पूर्व बुधवारा मार्ग, खत्री चौराहा मार्ग, परदेशीपुरा, खंडेलवाल चौराहा, गल चौराहा, गंज चौराहा, सिकंदर बाजार, बड़ा बाजार मार्ग पर जहां-जहां भी छोटे-बड़े गड्ढे है उन्हें शीघ्र दुरूस्त कर रोड़ को समतल करें, साथ ही संपूर्ण पालकी मार्ग पर लगे स्ट्रीट लाईट पोलों को दुरूस्त कर प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश श्री मेवाड़ा ने संबंधित नपा अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना, पार्षदगण कालू भट्ट, सुभाष नामदेव, कुशलपाल लाला, सहायक यंत्री आकाश गोयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, प्रभारी दरोगा राजेश घेंघट, जमादार अमरदीप सांगते, विनोद रतिराम, रमेश यादव सहित अन्य नपा कर्मचारीगण मौजूद थे।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!