RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा गोवंश से भरा पिकप वाहन पकड़ा* *बजरंगदल ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई* *,पुलिस ने बरती कोताही*

*आष्टा गोवंश से भरा पिकप वाहन पकड़ा*
*बजरंगदल ने महत्व पूर्ण भूमिका निभाई*
*,पुलिस ने बरती कोताही*

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*
बीती रात को डोडी नाहर नाली के पास पप्पू ढाबे पर बजरंग दल के युवक बैठे थे की एक पिकप वाहन एमपी70g 0566 अचानक आकर रूकी, शंका होने पर वाहन की पड़ताल की तो पता चला की पिकप में गोवंश भरा है,

प्राप्त जानकारी अनुसार पकड़ी पिकप में 6 गाए और 1 केढ़ा क्षमता से अधिक होकर क्रूरता पूर्वक भरे हुए है, बजरंगियों ने पुलिस को सूचना दी और गोवंश भरे वाहन को थाने के जाकर खड़ा कर दिया । वही मोका पाकर पिकप वाहन जा ड्राइवर और अन्य व्यक्ति भागने में सफल हो गए।हैरत वाली बात रही की पुलिस ने इस संवेदन शील मामले की कानूनी कार्यवाही आज याने घटना के लगभग 12 घंटे के बाद करी। इस कोताही के पीछे क्या कारण रहा या तो पुलिस ही जाने पर इतनी लेट हुई कार्यवाही ने अनेकों प्रश्नों को जन्म दे दिया है।
आपको बता दे गोवंश भरे इस वाहन में ऊपरी हिस्से में प्लास्टिक के कैरेट जमाए हुए थे, और नीचे क्रूरता पूर्वक 6 गाए और 1 केढा भरे हुए थे।
पुलिस ने आज बजरंग दल पदाधिकारी रोहित ठाकुर, की रिपोर्ट पर प्रकरण कायम किया ।
इस कार्यवाही में बजरंग दल के रोहित ठाकुर सहित राजेश लाखन,धीरज आदि कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!