RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

एजियाओ क्या है? जिससे दुनिया में गधों की जान पर आ गई आफत, सालाना करीब 60 लाख गधों का कत्ल किस वजह से?

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में एजियाओ नामक उत्पाद के लिए गधे की खाल की मांग बढ़ा रहा है. एजियाओ की मांग के कारण चीन में गधों का अंधाधुंध कत्ल किया जा रहा है. इसने चीन में गधों की आबादी को घटाने में योगदान दिया है. यह मामला पूरी तरह क्रूर और अक्सर अवैध वैश्विक त्वचा व्यापार से जुड़ा है. एजियाओ ‘डंकी-हाइड ग्लू’ भी कहा जाता है. पारंपरिक चीनी इलाज के लिए बनने वाली दवाओं में यह एक प्रमुख सामान है. यह गधे की खाल से निकाले गए गोंद की तरह की एक परत से बनाया जाता है. इसको खाने के सामानों या सौंदर्य उत्पादों के लिए गोलियां या तरल पदार्थ बनाने के लिए जड़ी-बूटियों और अन्य सामानों के साथ मिलाया जाता है.

एजियाओ का उपयोग कई तरह के सामानों में किया जाता है. इसकी मांग बहुत है. जबकि सप्लाई सीमित है. मगर इसके बावजूद पिछले एक दशक में एजियाओ उद्योग बहुत तेजी से बढ़ा है. केवल 2013 और 2016 के बीच एजियाओ का सालाना उत्पादन 3,200 से बढ़कर 5,600 टन हो गया, जो कि 20 फीसदी से अधिक की वार्षिक बढ़ोतरी है. इस उद्योग की रिपोर्टों से पता चलता है कि 2016 और 2021 के बीच एजियाओ का उत्पादन 160 प्रतिशत बढ़ गया है. अगर मौजूदा रुझान जारी रहा, तो 2027 तक इसमें 200 प्रतिशत की वृद्धि होगी.

सालाना 59 लाख गधों की हत्या
एक अनुमान है कि एजियाओ उद्योग को ताजा मांग के पूरा करने के लिए अब कम से कम 59 लाख गधों की खाल की जरूरत है. चीन में अब एजियाओ उद्योग गधे की खाल के वैश्विक व्यापार पर निर्भर है. जिससे दुनिया भर में गधों की जान पर आफत आ गई है. दुनिया भर से गधों की खाल का व्यापार बढ़ने के कई दूरगामी विनाशकारी नतीजे होंगे. इसके कारण दुनिया भर में गधे कष्ट झेल रहे हैं और उनकी आबादी खत्म हो रही है. कई मानव समुदाय अपने बहुमूल्य साथियों को खो रहे हैं और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जोखिम का सामना कर रहे हैं. जबकि अपराधी अपने स्वार्थ के लिए कानूनी अस्पष्टताओं का फायदा उठा रहे हैं.

क्या है वो चीज, जिसके लिए चीन हर साल 60 लाख गधों की ले रहा जान? दे रहा मुंहमांगी कीमत

एजियाओ क्या है? जिससे दुनिया में गधों की जान पर आ गई आफत, सालाना करीब 60 लाख गधों का कत्ल किस वजह से?

एजियाओ उद्योग का भविष्य?
गधों की चमड़ी से निकलने वाले कोलेजन की मांग को मानवीय और टिकाऊ तरीकों से पूरा किया जा सकता है. सेलुलर एग्रीकल्चर नामक प्रक्रिया का उपयोग करके गधों की चमड़ी से निकलने वाले कोलेजन को सुरक्षित रूप से और क्रूरता के बिना बनाया जा सकता है. इससे दुनिया भर में गधों की जान पर बना खतरा खत्म हो सकता है.

Source link

Recent Posts

ग्रामीण अंचलों में उत्खनन माफिया बेलगाम जंगल, चरणोई और शासकीय भूमि पर खुलेआम खुदाई—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल? आष्टा। दिनेश शर्मा आष्टा नगर के आसपास स्थित ग्रामीण क्षेत्रों में उत्खनन माफिया बेखौफ होकर जंगलों, चरणोई भूमि एवं शासकीय जमीनों पर अवैध उत्खनन कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सब लंबे समय से खुलेआम चल रहा है, फिर भी जिम्मेदार प्रशासनिक अमला मौन साधे हुए है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्रभावशाली उत्खनन माफिया बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के निजी जमीन की आड़ लेकर बड़े पैमाने पर खुदाई कर रहा है। इस अवैध उत्खनन में न केवल संबंधित किसान की भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, बल्कि आसपास की शासकीय भूमि और चरणोई जमीन भी बेरहमी से खोद डाली गई है। सूत्र यह भी बताते हैं कि गोपालपुर–चिन्नीथा क्षेत्र में एक उत्खनन माफिया द्वारा भारी स्तर पर अवैध खुदाई की जा रही है। खासकर गोपालपुर के बड्ढले क्षेत्र में चल रही खुदाई और मिट्टी/मोरम के परिवहन की कोई वैधानिक अनुमति अब तक जारी नहीं हुई है, इसके बावजूद प्रतिदिन मशीनों से खुदाई और वाहनों के जरिए परिवहन जारी है। इस बात की गवाही अवैध खनन से माफियाओ द्वारा सरकारी जमीनों को बड़े बड़े तालाब नुमा आकार में कर दी है । बताया जा रहा है कि संबंधित माफिया ने किसान से निजी आर्थिक समझौते के आधार पर उसकी जमीन का उपयोग करते हुए, पास की शासकीय बड्ढले भूमि को भी खोदकर तालाब का रूप दे दिया है। यह सीधे-सीधे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और नियमों की खुली अवहेलना का मामला है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि स्थानीय प्रशासन को इस पूरे अवैध उत्खनन की जानकारी न हो, ऐसा मानना मुश्किल है? इसके बावजूद न तो अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मशीनें जब्त की गई हैं। प्रशासन की यही उदासीनता उत्खनन माफियाओं का हौसला बढ़ा रही है। जानकारो का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध उत्खनन पर रोक नहीं लगाई गई, तो पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान होता रहेगा। जिला खनिज प्रशासन ,और स्थानीय प्रशासन को चाहिए की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और अवैध उत्खनन रोक लगावे ।

आष्टा | नलों में ज़हर! दूषित पानी से जनता की सेहत से खुला खिलवाड़, नपा बे परवाह । आष्टा शहर में इन दिनों नलों से पानी नहीं, बीमारियाँ बह रही हैं, लेकिन जिम्मेदारों की आँखों पर जैसे लापरवाही की पट्टी बंधी हुई है।

आष्टा | अव्यवस्था, पक्षपात और सवालों के बीच मना 77वां गणतंत्र दिवस देश का 77वां गणतंत्र दिवस आष्टा नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ, देशभक्ति के संदेश गूंजे और बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बनाया।

error: Content is protected !!