RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*आष्टा हाथीखाना फिर बना ‘वाहनखाना’!* रास्ते पर कब्जा, पैदल चलना भी दूभर — क्या फिर किसी बड़े विवाद का इंतजार?**

 


आष्टा। नगर के बुधवारा रोड से लगे हाथीखाना क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से खड़े किए जा रहे चार पहिया वाहन अब स्थानीय रहवासियों के लिए भारी मुसीबत बनते जा रहे हैं। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अंदरूनी रास्तों पर पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है।


क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक ओर वर्षों से मकानों के आगे अनियंत्रित अतिक्रमण कर रास्तों को संकरा किया गया, वहीं दूसरी ओर अब उन्हीं तंग गलियों में वाहन इस अंदाज में खड़े किए जा रहे हैं कि लोगों की आवाजाही तक प्रभावित हो रही है।
स्थिति ऐसी बन गई है कि कई जगहों पर रास्ता कम और पार्किंग ज्यादा नजर आती है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि हाथीखाना पहले भी ऐसे ही वाहन विवाद का गवाह बन चुका है। बीते समय में बेतरतीब पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा था कि आपसी संघर्ष में एक व्यक्ति की जान तक चली गई थी। और वह व्यक्ति जिसके हाथो हत्या हुई थी वह आज भी जेल में सजा काट रहा है ।
इस घटना के बाद कुछ समय तक व्यवस्था सुधरी जरूर, लेकिन अब फिर हालात पुराने ढर्रे पर लौटते दिखाई दे रहे हैं। घरों के सामने और संकरे रास्तों में बेधड़क खड़े वाहन आम नागरिकों के लिए रोज नई परेशानी खड़ी कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि —
क्या प्रशासन और नगर पालिका फिर किसी बड़े विवाद या हादसे का इंतजार कर रहे हैं?
या फिर समय रहते अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई कर नागरिकों को राहत दी जाएगी?
“रास्ता जनता के चलने के लिए है या बेतरतीब पार्किंग के लिए?”
हाथीखाना क्षेत्र के लोग अब यही सवाल उठा रहे हैं।
वैसे भी लोगो का यहाँ तक कहना है की इन खड़े वाहनो के रजिस्ट्रेशन कागजातों की सूक्ष्म जाँच पड़ताल की जावे तो हो सकता ही कई वाहनो के कागजात ही नहीं मिले ।
क्योकि कुछ वाहन ऐसे भी हे जो वर्षों से बेतरतीब खड़े हुए हे,और रहवासी लोग हटाने का कहते ही तो वाहन मालिक झगड़े पर उतारू रहते हे ।

Recent Posts

20 दिनों से अंधेरे में गांव! 33 केवी लाइन के 5 पोल टूटे, बिजली-पानी संकट से ग्रामीण बेहाल,मवेशीयो की भी हो रही आफत। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई सुनवाई, ग्राम से लोगो और महिलाओं ने विधायक सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दिया आवेदन लगाई गुहार।

महिला सशक्तिकरण को लेकर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया अनूठा नवाचार….. लाडली बहनाओ का मान,सम्मान एवं उनेह आत्मनिर्भर, शक्ति सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक आष्टा नगर मंडल में महिला भजन मंडलियों की कराई भजन प्रतियोगिता सभी महिलाओं का विधायक ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,सम्मान 29 मंडलो की 500 लाडली बहनाओ ने प्रतियोगिता में लिया भाग श्याम सांवरिया महिला मंडल को मिला प्रथम स्थान

आष्टा *आग ने खोल दी नगरपालिका की “तैयारी” की पोल* *दमकल बनी तमाशबीन!* *दमकल गाड़ियों में पानी नहीं, सिस्टम पूरी तरह फेल* *जिम्मेदारों की लापरवाही आई सामने* *लाखों का सामान जलते रहा और जिम्मेदार सोते रहे..* *आखिर किसकी लापरवाही से हुआ इतना बड़ा नुकसान?*

error: Content is protected !!