RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*जावर थाना पुलिस द्वारा तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई*

 

थाना जावर पुलिस द्वारा तेज आवाज वाली बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

दिनांक 18.04.2025 को थाना जावर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान तेज आवाज (पटाखा जैसी आवाज) करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की गई। मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 37 जेडबी 5457 चालक कृष्णपाल पिता ताकत सिंह ठाकुर निवासी झिलेला एवं एमपी 09 क्यूएक्स 7860 चालक दीपेन्द्र पिता चैनसिंह बागवान निवासी खजुरिया की मोटरसाइकिलों के बदले हुए साइलेंसर हटवाकर नियमानुसार साइलेंसर लगवाए गए तथा चालानी कार्रवाई की गई।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल, उनि दिनेश यादव, प्र.आर. सुरेश परमार, आर. पवन पटवा, आर. मनोज जाट, आर. कमलेश, आर. हरिओम, सैनिक राहुल एवं बनेसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

error: Content is protected !!