RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

आष्टा *डी बी सी पी एल, जरूरत मन्द परिवार की लड़कियों को वंचित सुविधा प्रदान करने के साथ बना रहा स्वलंबी* ।

 

आष्टा

*डी बी सी पी एल, जरूरत मन्द परिवार की लड़कियों को वंचित सुविधा प्रदान करने के साथ बना रहा स्वलंबी* ।

*दिनेश शर्मा आष्टा हलचल*

डी बी सी पी एल सी एस आर प्रशासन के देख रेख में देवास भोपाल फोर लेन रोड प्रबन्धन द्वारा सी.एस.एस.आर. के अन्तर्गत नेशनल हेल्थ डेबलपमेंट, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम एवं एन.एच.डी.सी. के पार्टनर पीपल ट्री फाउंडेशन संस्था द्वारा पेसेन्ट केयर टेकर (जनरल ड्युटी असिस्टेंट), रीटेल मार्केटिंग एसोसिएट एवं कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव स्किल की तीस दिन का प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन, नाैकरी दिलवाने मे मदत के साथ पूरी रहन सहन, भोजन आदि निःशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। देवेन्द्र शर्मा एम.पी. राज्य प्रमुख पीपल ट्री फाउंडेशन एवं डी बी सी पी एल- सी एस आर प्रबंधक ने बताया की लड़कियों के सुरक्षा, व प्रशिक्षण के लिहाज से कोलार रोड दानिश कुंज भोपाल एवं बीमा हास्पिटल के सामने देवास में सुरक्षा व शिक्षा के उचित इतजाम के साथ उन बचियो को जो पारिवारिक मजबुरी तथा मां बाप के काम में हेल्प कराने मे ब्यस्तता की वजह से खेल कुद से वंचित रह जाती है, इन डोर खेल कुद की व्यवस्था के साथ, प्रशिक्षण पिछले चार साल से शुरू किया गया है। हमारे द्वारा बराबर जरूरत मंद परिवारों से मोबलाइजिंग का कार्य चल रहा है, तथा इनके सहयोगी हिमांशु जी मो.न.8462919642, एवं महेंद्र जी मो.न.8962124494 पंचायतों के सम्पर्क मे है, एवं प्रशिक्षण के इक्षुक उम्मीदवार उपरोक्त न. पर किसी भी समय सम्पर्क कर सकते है। हमारी संस्था डी बी सी पी एल – सी एस आर के माध्यम से देवास से बैरागढ़ तक के सभी प्रशिक्षण के इक्षुक उम्मीदवार को निःशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए बचनबद्ध है तथा इसी क्रम में अभी तक लगभग 2400 लड़कियो को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ चुकी है। इस मौके पर कई सम्माननीय उपस्थित थे।

 

Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!