RNI NO MPHIN/2023/91045

प्रधान संपादक:- श्री दिनेश शर्मा
मुख्य संपादक:- श्री पीयूष शर्मा

*इनरव्हील क्लब ने श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया*  *निरोगी काया रहेगी तो व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त कर सकता — श्रीमती रीना शर्मा* 

*इनरव्हील क्लब ने श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया*

*निरोगी काया रहेगी तो व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त कर सकता — श्रीमती रीना शर्मा*
आष्टा। नगर के सेमनरी रोड पर स्थित गीतांजलि गार्डन में इनरव्हील क्लब ने पूर्व विधायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत चंदनमल बनवट की धर्म पत्नी श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने फीता काट कर किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि निरोगी काया रहेगी तो व्यक्ति लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।हमारा क्लब मानव सेवा के साथ ही उन लोगों पर विशेष ध्यान रखता है जो आर्थिक रूप से कमजोर है।
   श्रीमती निर्मला देवी बनवट की स्मृति में आयोजित उक्त शिविर के पहले भी गीतांजलि गार्डन में इनरव्हील क्लब ने 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर अनेक लोगों का उपचार कराया। शिविर की सफलता को देखते हुए दिवंगत श्रीमती बनवट के सुपुत्र लोकेंद्र बनवट ने श्रीमती रीना शर्मा से 5 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर माताजी की स्मृति में आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। श्री बनवट के सहयोग से यह शिविर चल रहा है। श्रीमती शर्मा ने बताया कि इस शिविर में गर्दन दर्द सर्वाइकल स्पोंडोलायिसस, कंधों में दर्द, हाथों का सूनापन, चक्कर आना,कमर दर्द, डिस्क पेरों का सूनापन व दर्द होना, घुटनों का दर्द, घुटनों में आवाज आना, चलने में तकलीफ होना,शुगर, बीपी आदि अनेक बीमारियों का ईलाज वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान के डॉक्टर एम एस लोहिया व उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा ने नागरिकों से उक्त स्वास्थ्य शिविर का सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाभ लेने का आग्रह किया है। शिविर के शुभारंभ अवसर पर इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, संगीता सोनी, सुनीता सोनी, श्रद्धा पालीवाल ,हेमलता सोनी , डॉ चंदा बोहरा, पदमा कासलीवाल, विद्या खंडेलवाल ,प्रतिभा नागर, मंदाकिनी कासलीवाल,गीता सोलंकी ,दीपिका सोनी, आदि उपस्थित रही।
Recent Posts

*भव्य स्वागत के साथ शहर में विराजी माँ आदिशक्ति जगदंबा, कॉलोनी चौराहे पर गूंजा भक्तिमय *ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्तों का सैलाब और जयकारों से गूंजता शहर… चेत नवरात्रि में माँ जगदंबा का भव्य आगमन बना आस्था का महाउत्सव!*

*अफवाहों की आग में अवसर की रोटी सेंक रहे गैस एजेंसी धारक?* *आष्टा में गैस संकट की अफवाहों के बीच उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली*’ *शहर के बीचों-बीच टंकियों का स्टॉक बना खतरा, जरा सी लापरवाही कभी भी बन सकती हे बड़ा हादसा*

*खबर लिखी तो बौखलाया मास्टर, पत्रकार को दी गालियाँ और धमक IIअब सवाल ये—सच लिखना गुनाह है या लापरवाही छुपाना अधिकार?* *पत्रकार को दी गालियाँ और जान से मारने की धमकी, बीआरसीसी को सौंपा ज्ञापन*— *निलंबन की मांग तेज*

error: Content is protected !!